रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

Saran News : एक रात में 30 लाख का नुकसान! तालाब में जहर डालने से मरीं हजारों मछलियां, 7 लोगों पर साजिश का आरोप.

मढ़ौरा (सारण) से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
Saran News : आपसी रंजिश के कारण दो तालाबों में कथित तौर पर जहर डाल दिए जाने से लाखों रुपये की मछलियों की मौत का मामला सामने आया है. घटना प्रखंड क्षेत्र के पोझी चंवर की है, जहां मंगलवार की सुबह तालाब के पानी पर भारी मात्रा में मरी हुई मछलियां उपलाते पाई गईं. पीड़ित मत्स्य पालक भलुई निवासी अखिलेश राय की पत्नी ललिता देवी हैं. उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग के सहयोग से पोझी चंवर में उनके सात तालाबों में मछली पालन का कारोबार चलता है. उनका आरोप है की सोमवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी दुश्मनी के चलते उनके दो तालाबों में जहरीला पदार्थ डाल दिया.

मत्स्य विभाग सक्रिय, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना में लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की तैयार मछलियां मर गई हैं. पीड़िता ने गांव के ही रामशरण राय सहित सात लोगों पर इस साजिश का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और जिला मत्स्य विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही मढ़ौरा अपर थानाध्यक्ष रितेश मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. इसके साथ ही जिला मत्स्य विभाग की एक विशेष टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पानी व मरी हुई मछलियों के सैंपल जांच के लिए ले गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पानापुर में आधी रात से बंद बिजली आपूर्ति, 20 घंटे बाद भी बहाल नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >