सारण के मकेर में 24 घंटे बाद भी नहीं मिला मजदूर का शव, गंडक नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे ग्रामीण

मकेर के हैजलपुर गांव में गंडक नदी की तेज धार में बहे मजदूर संजय मंडल का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है. एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Saran News: (मकेर से पप्पू कुमार) गंडक नदी की तेज धार में बहे मजदूर का शव घटना के 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है. बुधवार की देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में खोजबीन करती रही, लेकिन मजदूर का कोई सुराग नहीं मिला.

सुबह से नदी में सर्च ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ

प्रशासन के निर्देश पर बुधवार सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम गंडक नदी में सर्च अभियान चला रही थी. टीम नाव और विशेष उपकरणों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में मजदूर की तलाश कर रही थी, हालांकि अब तक सफलता ही मिली है.

कटाव रोधी कार्य के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बाघाकोल पंचायत के हैजलपुर गांव में गंडक नदी पर कटाव रोधी कार्य चल रहा था. इसी दौरान वहां कार्य कर रहे मजदूर संजय मंडल नदी की तेज धारा में बह गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

नदी किनारे जुटे सैकड़ों ग्रामीण

मजदूर के लापता होने की खबर फैलते ही गंडक नदी के तट पर गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुट गए. सभी की नजरें एसडीआरएफ की टीम पर टिकी रहीं, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी.

गुरुवार को भी जारी रहेगा खोज अभियान

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार प्रभाकर ने बताया कि गुरुवार को भी एसडीआरएफ की टीम मजदूर की तलाश जारी रखेगी. प्रशासन पूरी गंभीरता से रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए है. घटना की सूचना मिलते ही डूबे मजदूर संजय मंडल के परिजन भागलपुर से हैजलपुर पहुंच गए हैं. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी माहौल बना हुआ है.

Also Read: सारण में आज : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >