अकिलपुर और नयागांव विद्युत सबस्टेशनों में सोमवार को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Saran News:(अमित कुमार की रिपोर्ट) निजामचक में पेड़ कटाई कार्य को लेकर सोमवार को शीतलपुर ग्रिड के अधीन आने वाले अकिलपुर और नयागांव विद्युत सबस्टेशनों से होने वाली बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बाधित रहेगी.

Saran News:(अमित कुमार की रिपोर्ट) निजामचक में पेड़ कटाई कार्य को लेकर सोमवार को शीतलपुर ग्रिड के अधीन आने वाले अकिलपुर और नयागांव विद्युत सबस्टेशनों से होने वाली बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बाधित रहेगी.

दिघवारा विद्युत सबस्टेशन के जेई राजेश रंजन ने बताया कि विभाग द्वारा सोमवार को निजामचक के समीप पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा. इस कारण अकिलपुर और नयागांव विद्युत सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी.

उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी. जेई ने आम लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का भंडारण तथा अन्य आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

ALSO READ: जैन समाज के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, छह माह के कोर्स पर मिलेगा प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन राशि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >