पानापुर में आधी रात से बंद बिजली आपूर्ति, 20 घंटे बाद भी बहाल नहीं

Saran News : आंधी-बारिश के बाद पानापुर में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल, गर्मी में रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण.

पानापुर (सारण) से नागेंद्र कुमार ओझा की रिपोर्ट
Saran News : सारण जिले के अति पिछड़े प्रखंड में शुमार पानापुर में विद्युत सेवा की स्थिति अत्यंत दयनीय है. क्षतिग्रस्त विद्युत खम्भे एवं जर्जर तारों के सहारे आमलोगों को 24 घंटे विद्युत सेवा उपलब्ध कराने का दावा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को हास्यास्पद लगता है. शुक्रवार की रात आयी आधे घंटे की आंधी एवं बारिश ने विभाग की कलई खोलकर रख दी  है. शुक्रवार की रात दो बजे से ठप विद्युत आपूर्ति शनिवार की रात नौ बजे तक बहाल नहीं हो पाई है. जिससे गर्मी के इस मौसम में  लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाया वही मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

बिजली संकट से परेशान ग्रामीण, गर्मी में रतजगा करने को मजबूर

भीषण गर्मी से बेहाल लोगों का कहना है कि दिन तो किसी तरह गुजर गया लेकिन रात गुजारना मुश्किल हो गया है. वही कीड़ो मकोड़ो का भी भय बना हुआ है. लोग रतजगा करने को विवश हो गये है. नाराज ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत कंपनी के कर्मी सुबह से ही विद्युत सेवा बहाल करने की बात कह रहे है लेकिन 20 घंटे बाद भी स्थिति जस की तस है. वही लगातार बदलते मौसम एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से भी लोग दहशत में है हालांकि विद्युत कंपनी के जूनियर इंजिनियर भोला ठाकुर विद्युत सेवा जल्द बहाल करने का दावा कर रहे है लेकिन 20 घंटे बाद भी स्थिति ढाक के तीन पात जैसी ही है. लोगों ने कहा कि जर्जर तारों एवं क्षतिग्रस्त पोलों के सहारे अनवरत विद्युत सेवा का संचालन बेमानी लगता है.

Also Read : जेपी विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 6 जून से 18 जून तक आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >