सारण में 209 लाभुकों को मिला आयुष्मान गोल्ड कार्ड, सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से हुआ वितरण

Saran News: सारण के परसा प्रखंड के समस्तपुरा गांव में 209 लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत योजना के गोल्ड कार्ड का वितरण किया गया. सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की गई.

Saran News: परसा प्रखंड के पचलख पंचायत अंतर्गत समस्तपुरा गांव में सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 209 लाभुकों के बीच आयुष्मान गोल्ड कार्ड का वितरण किया गया. कार्ड मिलते ही लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया.

पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है. योजना के तहत गोल्ड कार्ड धारक सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं.

पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने और गोल्ड कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उठाने की अपील की गई. साथ ही लाभुकों को योजना की विशेषताओं और सुविधाओं की भी जानकारी दी गई.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुदिश सिंह, सुरेश सिंह, ललन सिंह, बदसाह पाण्डेय, हरेन्द्र पाण्डेय, शिवजी सिंह सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: वैशाली के टॉप-10 अपराधी समेत दो गिरफ्तार, देसी कारबाइन और कट्टा बरामद



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Yusuf

Published by: Vivek Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >