Saran News : नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ 13 से यज्ञमंडप सजधज कर हुआ तैयार

Saran News : प्रखंड के तरैया बाजार स्थित नवनिर्मित विशाल श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में विभिन्न देवी - देवताओं की मूर्ति स्थापित करने को लेकर नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन 13 मई से 21 मई तक किया गया है.

तरैया . प्रखंड के तरैया बाजार स्थित नवनिर्मित विशाल श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में विभिन्न देवी – देवताओं की मूर्ति स्थापित करने को लेकर नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन 13 मई से 21 मई तक किया गया है. रुद्र महायज्ञ की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है.

नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 13 मई को कल यात्रा के साथ होगा. रुद्र महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में 11 कुंडीय भव्य यज्ञमंडप बनकर तैयार हो गया है. श्री रुद्र महायज्ञ के माध्यम से बनारस से आये श्रीरामजी, लक्ष्मण जी, माता सीता,शिव परिवार, विश्वकर्मा जी, हनुमंतलाल, राधा-कृष्ण समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित कर मूर्तियों में प्राणप्रतिष्ठा किया जायेगा.

जनता दरबार में एक मामले का किया गया निबटारा

इसुआपुर. थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में एक मामला आया जिसको आपसी सहमति व सूझबूझ से दोनों पक्षों ने निबटारा कर लिया. मामला उसुरी कोंड़र गांव के गणिका राय तथा हिरा राय के बीच वर्षों से लंबित मामला था. जिसको आपसी मतभेद भुलाकर सुलझा लिया गया. मौके पर सीओ सतीश कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी ब्रजनंदन सहाय, थाना से एसआइ प्रशंसा कुमारी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >