सारण के नगरा में बेहोशी की हालत में मिले मजदूर, रुपये-बैग-मोबाइल गायब, नशाखुरानी की आशंका

नगरा थाना क्षेत्र में पंजाब से मजदूरी कर लौट रहे 50 वर्षीय मजदूर को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया. होश आने पर पता चला कि उसके रुपये, बैग और मोबाइल गायब हैं, जिससे नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Nasha Khurani Gang: नगरा थाना क्षेत्र के अफौर रामाचौरा गांव के समीप गुरुवार को डायल 112 की पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े एक व्यक्ति को बरामद किया. पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरा में भर्ती कराया. करीब चार घंटे बाद उसकी पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजीपट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय मुकेश राम के रूप में हुई.

पंजाब से घर लौट रहे थे मुकेश राम

बताया गया कि मुकेश राम पंजाब में मजदूरी करते थे और वहां से अपने घर लौट रहे थे. गुरुवार की सुबह वे छपरा जंक्शन से वाहन से घर के लिए निकले थे. इसी दौरान अफौर रामाचौरा के समीप वे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले.

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुकेश राम को तत्काल सीएचसी नगरा पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि उपचार के बाद भी उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी और वे बेहोशी की हालत में ही रहे.

रुपये, बैग और मोबाइल गायब होने का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मुकेश राम के पास मौजूद नकद रुपये, बैग और मोबाइल फोन गायब हैं. परिजनों ने आशंका जतायी कि वे नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुए हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. पुलिस के अनुसार, मुकेश राम के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह किस वाहन से छपरा से निकले थे और रास्ते में उनके साथ क्या हुआ.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >