बिहार राज्य नागरिक परिषद के नव मनोनीत उपाध्यक्ष व जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार सिंह का बुधवार को दाउदपुर वीर कुंवर सिंह चौक पर बाबू वीर योद्धा कुंवर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में जोरदार स्वागत किया गया. फाउंडेशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी.
इस दौरान डॉ अजय सिंह ने वीर कुंवर सिंह के स्मारक स्थल पर पहुंचकर उनके चित्र और वीरता के प्रतीक खड़ग पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान योद्धा थे. 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका अदम्य साहस और वीरता देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी.
वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को अपनाने की कही बात
डॉ अजय सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने अपने शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की जो मिसाल कायम की, वह आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम है. उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए वीर कुंवर सिंह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है.
पटना जाने के क्रम में दाउदपुर पहुंचे थे डॉ अजय सिंह
फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी रणविजय सिंह उर्फ धड़का सिंह ने बताया कि डॉ अजय सिंह पटना जाने के क्रम में दाउदपुर पहुंचे थे. जदयू में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर फाउंडेशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी.
मौके पर जटाशंकर सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, रघुवंश सिंह, दयानंद सिंह, बड़े सिंह, बंगरा के पूर्व सरपंच अजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पंकज सिंह, गुड्डू सिंह, संजय सिंह, गजेंद्र सिंह, मदनसाठ मुखिया राम बहादुर सिंह, अवधेश गुप्ता, मिथिलेश सिंह समेत फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
