Saran News : वाहन की चपटे में आने से फल विक्रेता की मौत

एकमा-परसा से सहाजितपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग के परसा केशरी जिराती गांव के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठेले पर फल बेच रहे एक वृद्ध को जोरदार ठोकर दी.

एकमा. एकमा-परसा से सहाजितपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग के परसा केशरी जिराती गांव के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठेले पर फल बेच रहे एक वृद्ध को जोरदार ठोकर दी. जिसके बाद फल विक्रेता घायल होकर सड़क पर गिर कर तड़पने लगा. जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु एकमा के निजी क्लीनिक लाया गया. जहां डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया. मृतक फल विक्रेता की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी शिवजी प्रसाद के 60 वर्षीय पुत्र अवध किशोर पटेल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मृतक प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार के दिन भी ठेले पर आम लेकर बेचने के लिए निकाला हुआ था. इसी बीच जिराती गांव समीप सुबह के 10 बजे ठेले पर आम बेच रहा था. इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी और फरार हो गया. इलाज के दौरान निजी क्लीनिक पर मृतक की पत्नी अमरावती देवी एवं साली रेणु देवी ने पहुंचकर दहाड़ मारकर चिल्लाती एवं रोती बिलखती रही. मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़कर चल बसे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतक की पत्नी अमरावती देवी ने थाने में अज्ञात वाहन पर प्राथमिक की दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिक की दर कर मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >