छपरा वासियों के लिए खुशखबरी, अब दिल्ली जाना होगा और आसान, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री इस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Chhapra To Anand Vihar Train : सारण जिले और पूरे प्रमंडल के लिए शुक्रवार का दिन खास होने जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संयुक्त रूप से नई छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे.

Chhapra To Anand Vihar Train : (संजय भारद्वाज) सारण जिले और पूरे प्रमंडल के लिए शुक्रवार का दिन खास होने जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संयुक्त रूप से नई छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही क्षेत्र के लिए कई अन्य रेल परियोजनाओं और नई सेवाओं की घोषणा होने की भी संभावना जताई जा रही है.

रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के स्वागत में रातभर चला तैयारी अभियान

रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेल प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी रात तैयारियों में जुटा रहा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी विनीत कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और मंडल रेल प्रबंधक ने सुरक्षा एवं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की.

पाटलिपुत्र से विशेष सैलून से पहुंचेंगे छपरा

रेलवे सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री सुबह दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और वहां निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर 12:15 बजे पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से विशेष सैलून के जरिए छपरा के लिए रवाना होंगे. उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे.

नई ट्रेन के साथ अन्य रेल सेवाओं का भी होगा शुभारंभ

छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद रेल मंत्री नई छपरा-आनंद विहार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ-नई दिल्ली (आनंद विहार) ट्रेन का शुभारंभ तथा दोहरीघाट-औड़िहार ट्रेन का वाराणसी तक विस्तार भी किया जाएगा.

सारण वासियों को अन्य रेल परियोजनाओं की भी उम्मीद

रेल अधिकारियों की मानें तो कार्यक्रम के दौरान सारण और पूरे प्रमंडल के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण रेल योजनाओं की भी घोषणा हो सकती है. इसी वजह से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में उत्सुकता बनी हुई है.

Saran News: छपरा जंक्शन पर बनाया गया विशाल पंडाल

रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में करीब 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विशाल हैंगर और पंडाल का निर्माण कराया गया है. बड़ी तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि दोनों नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं.

New Train from Chhapra :सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीआईपी दौरे को लेकर छपरा शहर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

Also Read : सीवान नगर परिषद का बड़ा एक्शन, सड़क पर खड़ी ओला की दर्जनों बाइक जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >