छपरा छात्र हिंसा मामले में एक्शन, 56 गिरफ्तार, 100 उपद्रवियों की पहचान

छपरा में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 4 FIR दर्ज की गई हैं, जिसमें 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 100 उपद्रवियों की पहचान की गई है.

छपरा में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि मामले में अब तक 4 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. इसमें 186 नामजद और करीब 2500 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने 196 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें 56 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

सोशल मीडिया फुटेज से चिन्हित किए जा रहे उपद्रवी

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर करीब 100 उपद्रवियों की पहचान की गई है. जांच में सामने आया है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए थे. पुलिस अब सभी चिन्हित लोगों पर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

पुलिसकर्मियों पर पथराव, वैन में लगाई गई थी आग

छपरा के नगर पालिका चौक पर उपद्रवियों ने पुलिस वैन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी. इसके अलावा थाना चौक और साहेबगंज रोड समेत कई इलाकों में पथराव किया गया. इस घटना में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि सदर बीडीओ की आंख में गंभीर चोट आई है.

बिना सबूत किसी पर नहीं होगी कार्रवाई. एसएसपी

एसएसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ केवल संदेह या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी. पुलिस वीडियो फुटेज, डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेगी. उन्होंने आम लोगों और छात्रों से अफवाहों से बचने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >