भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि, छपरा में 10 जुलाई को होगा भव्य सांस्कृतिक आयोजन

भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि छपरा में मनाई जा रही है. इस अवसर पर उनकी रचनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें लोक कलाकारों की प्रस्तुति खास होगी.

Bhikhari Thakur Punyatithi : भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को छपरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी. इस अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनकी रचनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

chhapra News : भिखारी चौक पर होगा माल्यार्पण

भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक डॉ. प्रो. लालबाबू यादव ने बताया कि सुबह 9 बजे भिखारी चौक स्थित भिखारी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार और गणमान्य लोग शामिल होंगे.

Saran News : भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे मुख्य अतिथि

समारोह के मुख्य अतिथि हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति रामजन्म मिश्रा होंगे. इसके अलावा बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

भिखारी ठाकुर की रचनाओं पर आधारित होंगी प्रस्तुतियां

माल्यार्पण के बाद भिखारी ठाकुर सभागार प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. कार्यक्रम में प्रस्तुत की जाने वाली सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भिखारी ठाकुर की अमर रचनाओं पर आधारित होंगी. जिले के चर्चित लोक कलाकार रामेश्वर गोप और उनकी टीम अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भोजपुरी लोक संस्कृति की झलक दिखाएगी.

लोक संस्कृति को मिलेगा सम्मान

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भिखारी ठाकुर के साहित्य, रंगमंच और लोक संस्कृति से जोड़ना तथा उनके सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है.

Also Read : छपरा व्यवहार न्यायालय ने वर्ष 2022 के चर्चित हत्या मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद का फैसला सुनाया



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay Bhardawaj

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >