मंडल कारा में जेलकर्मियों पर अरुण समर्थकों का हमला

छपरा (सदर) : मंडल कारा छपरा में बुधवार की सुबह कुख्यात अरुण साह व उसके समर्थकों ने तलाशी करने गये तीन जेलकर्मियों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल जेलकर्मियों में उच्च कक्षपाल सुबोध यादव, हवलदार विनोद गुप्ता और जेल सिपाही सुनील कुमार शामिल हैं. बुधवार की सुबह सवा नौ बजे जेलर […]
छपरा (सदर) : मंडल कारा छपरा में बुधवार की सुबह कुख्यात अरुण साह व उसके समर्थकों ने तलाशी करने गये तीन जेलकर्मियों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल जेलकर्मियों में उच्च कक्षपाल सुबोध यादव, हवलदार विनोद गुप्ता और जेल सिपाही सुनील कुमार शामिल हैं. बुधवार की सुबह सवा नौ बजे जेलर आनंद कुमार तथा जेल के अन्य सिपाही वार्ड नंबर
12 में छापेमारी के लिए गये थे. इसी वार्ड में अरुण साह भी रहता है. वह हत्या और लूट समेत कई संगीन मामलों में जेल में बंद है. मंगलवार को उस पर जेल से फोन कर एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने का आरोप लगा था. जेलकर्मियों ने जब छापेमारी की तो कुछ ही देर बाद अरुण साह व उसके समर्थकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया तथा बाहर निकलकर मारपीट व रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस घटना में उच्च कक्षपाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




