तरैया में 105 वर्षीया वृद्धा ने दिया वोट

तरैया (सारण) : तरैया विधानसभा क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव में 105 वर्ष की एक वृद्ध महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उक्त महिला ईश्वर कुंवर रणविजय सिंह की मां बतायी जाती है. ईश्वर कुंवर राजद प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह की सास है. वृद्ध महिला दोपहर बाद अपने बूथ पर परिजनों […]
तरैया (सारण) : तरैया विधानसभा क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव में 105 वर्ष की एक वृद्ध महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उक्त महिला ईश्वर कुंवर रणविजय सिंह की मां बतायी जाती है. ईश्वर कुंवर राजद प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह की सास है.
वृद्ध महिला दोपहर बाद अपने बूथ पर परिजनों के साथ वोट देने के लिए निकली थीं कि पत्रकारों की नजर उन पर पड़ी. पूछे जाने पर महिला ने बताया कि अपने जीवन में कई चुनाव देखे हैं, पर अब मुश्किल हो रही है. फिर भी वोट डालूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










