प्लेटफॉर्म खाली नहीं रहने के कारण आउटर सिग्नल पर खड़ी थी ट्रेन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर छपरा जंक्शन व गौतम स्थान स्टेशन के बीच डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक यात्री को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना शनिवार की रात एक बजे की है. घायल यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसरा […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर छपरा जंक्शन व गौतम स्थान स्टेशन के बीच डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक यात्री को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना शनिवार की रात एक बजे की है. घायल यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीएनएम के पद पर कार्यरत है. घायल यात्री को इलाज के लिये रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
चिकित्सक डॉ एचएन प्रसाद ने बताया कि यात्री को पेट में चाकू से गहरा जख्म लगा है. बताया जाता है कि घायल कर्मचारी पवन कुमार रंजन की पत्नी भी छपरा सदर अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत है. शनिवार की रात में वह रसरा से छपरा लौट रहा था. इसी दौरान ट्रेन को छपरा जंक्शन व गौतम स्थान के बीच आउटर सिग्नल पर प्लेटफॉर्म खाली नहीं रहने के कारण रोक दिया गया. ट्रेन के जिस डिब्बे में पवन कुमार रंजन सवार थे, उसमें उनके अलावा कोई अन्य यात्री नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




