Morwa News: मोरवा प्रखंड के चक पहाड़ पंचायत में एक पारिवारिक विवाद के समाधान के बाद पुराने प्रेमी-प्रेमिका के दोबारा साथ रहने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पंचायत की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद इकरारनामा तैयार किया गया, जिस पर हस्ताक्षर कर दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई.
पहले हुआ था विवाह, बाद में अलग हो गए थे
ग्रामीणों के अनुसार, चक पहाड़ पंचायत निवासी पन्नालाल और खगड़िया जिले के सहरियार निवासी आराध्या के बीच करीब दस वर्ष पूर्व प्रेम संबंध के बाद विवाह हुआ था. कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों के बीच विवाद होने पर वे अलग हो गए.
बताया जाता है कि अलगाव के बाद आराध्या ने कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग निवासी मनोहर कुमार से विवाह कर लिया था.
पंचायत में घंटों चली बातचीत
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात पन्नालाल के आराध्या से मिलने पहुंचने के बाद मामला सामने आया. इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत बैठी, जिसमें दोनों पक्षों से बातचीत की गई.
पंचायत के दौरान आराध्या ने अपने पुराने पति पन्नालाल के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की. इसके बाद आपसी सहमति से इकरारनामा तैयार किया गया, जिस पर संबंधित पक्षों ने हस्ताक्षर किए.
पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना मामला
घटना के बाद दोनों को साथ भेज दिया गया. यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
