जेवर खरीद रही महिला से झपट्टा मार फरार हुआ बदमाश

हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चौक पर जेवर खरीदने आयी महिला के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया.

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चौक पर जेवर खरीदने आयी महिला के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि शिवचंद्र दहा की पत्नी मेघनी देवी अपनी बेटी के साथ जेवर दुकान में खरीदारी करने और पुराने जेवर को साफ कराने आयी थी. अभी खरीदारी करने के बाद हिसाब-किताब हुआ ही था कि महिला के आंचल से दो की संख्या में पहुंचे बदमाश ने झपट्टा मार कर जेवर और पैसे छीन लिये. सारा वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना की जानकारी हलई थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस के द्वारा छानबीन करने की बात बतायी जा रही है. बताया जाता है कि महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना की जानकारी मिलते ही चौक पर काफी संख्या में लोग जुट गये लेकिन तब तक मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >