Samastipur: ताजपुर में फर्जी आधार केंद्र का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर के ताजपुर में साइबर पुलिस ने कथित फर्जी आधार केंद्र का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में लैपटॉप, स्कैनर, मोबाइल फोन और कई आधार कार्ड बरामद किए गए हैं. मामले की जांच जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ताजपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक कथित फर्जी आधार केंद्र का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से आधार कार्ड बनाने तथा अपडेट करने में उपयोग किए जाने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार साइबर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि ताजपुर के कोल्ड स्टोरेज चौक के पास अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

छापेमारी में एक व्यक्ति गिरफ्तार

विशेष टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को लैपटॉप पर कार्य करते हुए पकड़ा गया. पूछताछ में उसकी पहचान मो. अफजल उर्फ राजा के रूप में हुई, जो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा का रहने वाला बताया गया है.

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

वेबसाइट के माध्यम से चल रहा था काम

प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक वेबसाइट का लिंक मिला. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इसी माध्यम से आधार कार्ड अपडेट करने और नए आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहा था.

हालांकि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गतिविधियां किस स्तर तक संचालित की जा रही थीं और इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं.

कई उपकरण और दस्तावेज बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लैपटॉप, 12 आधार कार्ड, एक कोगनेट डिवाइस, एक आइरिस स्कैनर, एक ऑप्टिकल फिंगर स्कैनर तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है.

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

साइबर थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि से कितने लोगों के दस्तावेज प्रभावित हुए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >