समस्तीपुर: जंक्शन पर वेंडर सीखेंगे आग से बचाव के गुर, आईआरसीटीसी ने दिया निर्देश

Samastipur News: जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आईआरसीटीसी के निर्देश पर वेंडर्स को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया. इसमें केपीएस फायर इंस्टीट्यूट ने अग्निशामक यंत्र चलाने और आपातकालीन प्रबंधन की जानकारी दी. जानिए पूरी खबर…

समस्तीपुर के नीरपुर से कृष्ण मोहन पाठक की रिपोर्ट

Samastipur News: स्थानीय जंक्शन पर खानपान सेवाओं से जुड़े वेंडर्स और रेल कर्मी अब आग से बचाव के गुर सीखेंगे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसके लिए एक निबंधित संस्था से अपने सभी वेंडर्स और कर्मियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है. इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) चलाने से लेकर आग पर काबू पाने की कई महत्वपूर्ण तकनीकें शामिल हैं.

अपूर्वा भोजनालय में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

इसी कड़ी में समस्तीपुर जंक्शन स्थित अपूर्वा भोजनालय में आग से बचाव को लेकर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बेगूसराय के केपीएस फायर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ शिवम चौबे ने वेंडर्स को आग की विभिन्न श्रेणियों और उसकी प्रकृति के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि आग जिस प्रकृति की होती है, उसके अनुसार ही उस पर काबू पाने की कार्रवाई की जानी चाहिए. आग से बचाव में सही संसाधनों का समय पर उपयोग बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है.

अग्निशामक यंत्र चलाने का मिला व्यावहारिक ज्ञान

विशेषज्ञों द्वारा जंक्शन के वेंडर्स को अग्निशामक यंत्र का सुरक्षित उपयोग करने और उसे सही तरीके से चलाने की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई. इस मौके पर राजन कुमार के अलावा आईआरसीटीसी की ओर से देव, विजय, चंदन, सत्यम सहित कई अन्य रेल कर्मी और वेंडर्स उपस्थित थे. रेलवे का मानना है कि इस प्रशिक्षण से जंक्शन के खानपान स्टॉलों पर सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता होंगे तथा किसी भी अनहोनी को समय रहते टाला जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >