Rosera Guru Purnima: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज (हरिद्वार) के तत्वावधान में रोसड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया. आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा यानी महर्षि वेदव्यास जयंती पर श्रद्धालुओं ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप पंचकुंडीय महायज्ञ में आहुतियां देकर गुरु दक्षिणा अर्पित की.
पंचकुंडीय महायज्ञ और दीक्षा संस्कार का आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे हुआ.
- मुख्य यजमान व आचार्य: यज्ञ के मुख्य यजमान विवेक कुमार और पुष्पी रहे, जबकि आचार्य आदित्य झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कार्य संपन्न कराया.
- भजन संध्या: नंदलाल ठाकुर ने हारमोनियम और नंद किशोर मालाकार ने तबले पर संगत कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया.
- दीक्षा संस्कार: आयोजन के दौरान परम पूज्य गुरुदेव और गायत्री माता की महिमा से जुड़े भजन गाए गए. साथ ही दर्जनों श्रद्धालुओं को विभिन्न दीक्षा संस्कार भी कराए गए.
विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
अनुष्ठान के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. किड्स पाठशाला के प्राचार्य कुमार मणितेश्वर के मार्गदर्शन और आशीष वर्णवाल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.
आयोजन समिति और व्यवस्था
पूरे अनुष्ठान का संचालन मुख्य ट्रस्टी अरविंद प्रसाद, दिलीप कुमार राय, मामराज अग्रवाल, आनंद बजाज, मीरा पौद्दार और राजकुमारी चौरसिया ने किया. कृष्ण कुमार चौधरी व कृष्ण मोहन कर्ण ने व्यवस्था संभाली. वहीं ललिता वर्णवाल, मीना भगत, नीलम वर्णवाल, नितेश कुमार सर्राफ, गायत्री देवी, प्रभा मालाकार समेत दर्जनों स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई.
