राजकीय मेल से गुम हुई महिला, लोकेशन पर खोजबीन जारी

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में आयोजित हुए राजकीय मेले से कई महिलाओं के गायब होने की जानकारी पुलिस को मिली है.

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में आयोजित हुए राजकीय मेले से कई महिलाओं के गायब होने की जानकारी पुलिस को मिली है. खोजबीन किये जाने के बाद कई महिलाएं तो वापस लौट आयी. लेकिन एक महिला अपने आशिक के साथ भागने में कामयाब हो गयी. महिला मेला देखने के बहाने पूरे परिवार के साथ टेंपो से निकली थी. लेकिन परिवार को चकमा देकर महिला निकल गई. जिसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस अब खोजबीन में जुटी है. बताया जाता है कि महिला का लोकेशन मधुबनी जिले के किसी जगह पर बता रहा है. जिसके खोजबीन के लिए घर वाले निकले हैं. लेकिन ठिकाना बदलने के कारण उसे बरामद नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >