समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रैक पर बैठी थी बुजुर्ग महिला, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाया

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रैक पर बैठी बुजुर्ग महिला की जान लोको पायलट की सूझबूझ से बची। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर पायलट ने महिला को सुरक्षित बचाया.

Samastipur News: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की सजगता से मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की जान बाल-बाल बच गई. मुक्तापुर और किशनपुर के बीच रेल पटरी पर बैठी महिला को देखते ही ट्रेन के लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को महिला से पहले रोक दिया. इसके बाद महिला को समझा-बुझाकर रेलवे ट्रैक से हटाया गया और सुरक्षित रूप से ग्रामीणों के हवाले कर दिया गया.

मुक्तापुर-किशनपुर के बीच ट्रैक पर बैठी थी महिला

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को गाड़ी संख्या 12562 के परिचालन के दौरान वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ब्रजेश कुमार ने मुक्तापुर एवं किशनपुर रेलखंड के किलोमीटर संख्या 04/07 के पास रेल पटरी पर एक महिला को बैठा देखा. महिला को ट्रैक पर बैठा देखकर लोको पायलट और सहायक लोको पायलट तुरंत सतर्क हो गए.

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

ट्रैक पर महिला को देखकर लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया. उनकी तत्परता के कारण ट्रेन महिला तक पहुंचने से पहले ही रुक गयी. इसके बाद दोनों रेलकर्मियों ने महिला को समझाया और सुरक्षित तरीके से रेल पटरी से हटाया.

ग्रामीणों के हवाले की गई महिला

महिला को रेलवे ट्रैक से हटाने के बाद लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. महिला को सुरक्षित रूप से ग्रामीणों के हवाले कर दिया गया. रेलकर्मियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच गयी.

रेलकर्मियों की सजगता की हुई सराहना

घटना के बाद लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है. रेलवे ट्रैक पर महिला के बैठे होने की स्थिति में यदि समय रहते ट्रेन नहीं रोकी जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था. रेलकर्मियों की सतर्कता के कारण महिला सुरक्षित बच गयी.

यह भी पढ़ें: अंडा खरीदकर लौट रहे युवक पर किया था चाकू से हमला, अब मिली तीन साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >