Pragati Yatra: सीएम नीतीश ने समस्तीपुर को दी 500 करोड़ की सौगात, मुक्तापुर मोइन बनेगा पर्यटन स्थल

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर में 500 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कई विकास के कामों की घोषणा की.

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे. यहां उन्होंने 500 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. मुख्यमंत्री ने उजियारपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में जिला इमरजेंसी रिस्पॉन्स फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर और 100 बेड वाले छात्रावास तथा अन्य विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

मुक्तापुर मोइन बनेगा पर्यटन स्थल

मुख्यमंत्री ने कल्याणपुर के मुक्तापुर मोइन के जीर्णोद्धार कार्यों को देखा. शेखोपुर गांव में मुख्यमंत्री ने ‘जल जीवन हरियाली योजना’ के तहत विकसित तालाब का जायजा लिया. इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई योजनाओं की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि मुक्तापुर मोइन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का भी निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा समस्तीपुर शहर के लिए छोटी बेझाडीह से मुक्तापुर में प्रस्तावित आरओबी तक बाइपास सड़क का निर्माण और गंडक नदी पर मगरदही घाट के पास पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बाइपास का भी होगा निर्माण

नीतीश कुमार ने कहा कि सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा. मुख्यमंत्री के साथ यात्रा में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में 18 साल के शासनकाल में बहुत विकास हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ कार्य शेष रह गए हैं. उन्होंने कहा, “इस प्रगति यात्रा के माध्यम से शेष कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री खुद सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में जा रहे हैं कि काम कहां तक हुआ है और बाकी कार्यों की स्थिति क्या है, उसे देख रहे हैं.” मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि प्रगति यात्रा का उद्देश्य उन इलाकों पर विशेष ध्यान देना है, जहां विकास की रफ्तार धीमी रही है. विकास कार्यों को देखना और उस कार्य को पूरा करना प्रगति यात्रा का उद्देश्य है.

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश ने मधुबनी को दी 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >