Samastipur News: हसनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सन्नी कुमार ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्य करने की नसीहत दी. बीईओ ने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
Hasanpur News: विद्यालयों में व्यवस्था का लिया जायजा
योगदान करने के बाद बीईओ सन्नी कुमार ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने प्रधानाध्यापकों को विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा.
मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की भी जानकारी ली. उन्होंने विद्यालयों में निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा.
छात्रों से रूबरू होकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
बीईओ ने विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की. उन्होंने बच्चों से पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. छात्रों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय संचालन में विभागीय निर्देशों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी प्रधानाध्यापक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखें.
