बैठक में बीडीओ ने आवास सहायक व अकाउंटेंट को दिये कई निर्देश

बीडीओ देवेंद्र कुमार के द्वारा आवास सहायक, सुपरवाइजर, एकाउंटेंट के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी. जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.

कल्याणपुर : बीडीओ देवेंद्र कुमार के द्वारा आवास सहायक, सुपरवाइजर, एकाउंटेंट के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी. जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई. मौके पर सभी आवास सहायक को निर्देशित दिया गया कि आवास योजना के काम पर फोकस करें. क्षेत्र में जाकर कार्य प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट पेश करें, ताकि योजना को ससमय क्रियान्वित किया जा सके. मौके पर कर्मियों में आवास पर्यवेक्षक कैलाश कुमार, लेखपाल वैद्यनाथ मिश्र तथा आवास सहायक में श्रीराम ,शंभू कुमार ,मनोज कुमार ,राकेश कुमार सुमन कुमारी सुनीता कुमारी व अन्य सभी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >