बगीचे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर में एक बागीचे में फंदे से झूलती युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस युवती की […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर में एक बागीचे में फंदे से झूलती युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस युवती की पहचान करने में भी लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक युवती के गले पर काले निशान और पांव पर जख्म के निशान थे. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लाश को बगीचे में लाकर फंदे से लटका दिया है.

अपराधियों ने जिस स्थल पर लाश को लटकाया है वह थाने से महज सौ गज की दूरी पर होगी. युवती की उम्र करीब 18 वर्ष के करीब होगी. वह नारंगी रंग की साड़ी, पेटीकोट व ब्लाउज पहन रखी थी. उसी की साड़ी से फंदा बना कर पेड़ से लटकाया गया प्रतीत हो रहा है. स्थानीय थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह का बताना है कि शव की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >