मिसाल : रोसड़ा के कृष्ण ने चाय बेच लोगों के लिए बनवाया शौचालय

रोसड़ा (समस्तीपुर) : शहर के लक्ष्मीपुर मोहल्ले के कृष्ण कुमार ने चाय बेचकर तीन साल में करीब 5 लाख रुपये जमा कर निजी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है़ भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर कृष्ण कुमार ने मोहल्ले के लोगों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने संकल्प लिया था. इस […]
रोसड़ा (समस्तीपुर) : शहर के लक्ष्मीपुर मोहल्ले के कृष्ण कुमार ने चाय बेचकर तीन साल में करीब 5 लाख रुपये जमा कर निजी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है़ भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर कृष्ण कुमार ने मोहल्ले के लोगों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने संकल्प लिया था.
इस संबंध में वह बताते हैं कि लक्ष्मीपुर मोहल्ला की पहचान गंदगी से होती थी. खुले में शौच से मुक्ति के लिए लाख कोशिश के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन या किसी भी सामाजिक संगठन की ओर से कोई पहल नहीं की गयी. इसके बाद उनके मन में अपने पैसे से शौचालय निर्माण कराने का विचार आया. इसके बाद उन्होंने चाय की दुकान चलाकर धीरे-धीरे शौचालय निर्माण के लिए पैसा बचाना शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










