15.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार

15.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पतरघट. स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कपसिया बस्ती निवासी एक युवक को 15.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कपसिया बस्ती निवासी बम-बम सिंह अपने घर के अंदर रखकर देसी शराब की बिक्री करता है. उन्होंने बताया कि मिली सूचना के आधार पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसमें एसआई रिचा कुमारी, विकास कुमार सिंह, नीरज पासवान सहित पुलिस बल के द्वारा कपसिया बस्ती निवासी बमबम सिंह के घर पर छापेमारी कर उसके घर से 15.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर शराब तस्कर बमबम सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये शराब तस्कर बमबम सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >