RM कॉलेज से तिवारी चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, छात्रों और शिक्षकों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

सहरसा के राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय (RM College) में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

Saharsa News: सहरसा के राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय (RM College) में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. गुलरेज रौशन रहमान के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर कॉलेज परिसर से तिवारी चौक तक पदयात्रा की. यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "झंडा ऊंचा रहे हमारा" जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया.

कॉलेज परिसर से तिवारी चौक तक निकली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय परिसर से हुई. यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी अनुशासित ढंग से तिरंगा लेकर आगे बढ़ते रहे.

तिवारी चौक तक पहुंचने वाली इस पदयात्रा ने शहर में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. रास्ते भर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह दिखाई दिया.

"तिरंगा देश के संघर्ष, त्याग और उपलब्धियों का साक्षी है"

प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. गुलरेज रौशन रहमान ने कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत के संघर्ष, त्याग, बलिदान और उपलब्धियों का साक्षी है.

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है. उनके अनुसार तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है.

तिरंगे के रंगों का भी बताया महत्व

प्रो. डॉ. गुलरेज रौशन रहमान ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीकों की व्याख्या करते हुए कहा कि केसरिया पट्टी शक्ति और साहस का प्रतीक है, सफेद पट्टी शांति और सत्य का, जबकि हरी पट्टी उर्वरता, विकास और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है.

उन्होंने बताया कि तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र धर्म और कानून का प्रतीक है और उसकी 24 तीलियां जीवन की निरंतर गति और प्रगति का संदेश देती हैं.

स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को याद करने का प्रयास

डॉ. इंद्रकांत झा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत की उपलब्धियों तक की यात्रा से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करते हैं और उन्हें देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हैं.

"हर घर तिरंगा अब जन-आंदोलन बन चुका है"

डॉ. कविता कुमारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है.

उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है.

Saharsa News: बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में डॉ. पूजा, डॉ. शुभ्रा पांडे, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. कुमारी अपर्णा, डॉ. रामानंद रमण, डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. संजय कुमार, सुशील कुमार झा, डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ. प्रतिष्ठा कुमारी, डॉ. सुदीप कुमार झा, डॉ. संजय परमार, डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, डॉ. लक्ष्मण यादव, डॉ. आलोक कुमार झा, डॉ. कमलाकांत झा, डॉ. सुप्रिया कश्यप, डॉ. हनी सिंहा, डॉ. बिलो राम, नबीउल, सुधाकांत, आलोक कुमार मिश्र, नंद किशोर झा, सुमित कुमार मिश्र और आशुतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे शैक्षणिक वातावरण को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश से सराबोर कर दिया.

Also Read: 28 अगस्त की आधी रात से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, 3 महीने ठप रहेगा परिचालन, 30 नवंबर से शुरू होगा स्थायी सफर

Also Read: बिहार के शिक्षा मंत्री बोले- पहले आएगा STET का रिजल्ट, TRE 4 भर्ती परीक्षा में STET पास कैंडिडेट ही बैठेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >