कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के बीच एक सौ आर्ट किट का किया वितरण कहरा. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही की ओर से स्थानीय स्कूल में पीएमश्री कार्यक्रम कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत सोमवार को अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय सफाबाद व मोहन साह आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय बरियाही के उपस्थित कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के बीच लगभग एक सौ आर्ट किट का वितरण किया गया. इस मौके पर नवोदय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनोद बिहारी और कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार चौधरी सहित नवोदय के बच्चों के द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार के लिए कुछ टिप्स देते अपने अधिकारों को समझने और स्वयं निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये. इस मौके पर अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय सफाबाद के प्रधानाध्यक मुकेश कुमार, मोहन साह आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय बरियाही के प्रधानाध्यक शिवानंद झा सहित शिक्षक सुभाष कुमार, दिवाकर सिंह, अनिता कुमारी, इंदु कुमारी, साइना प्रवीन, गोबिंद कुमार मिश्र, शंभु कुमार, राजेश कुमार भास्कर, कौशलेंर कुमार मिश्र, संजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार झा व अन्य मौजूद थे.
नवोदय विद्यालय ने आर्ट किट का किया वितरण
नवोदय विद्यालय ने आर्ट किट का किया वितरण
