दूसरे वाशिंग पिट का 55 मीटर होगा विस्तार , एजेंसी तय, जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य वर्तमान में वाशिंग पिट के लिए लाइन 22 कोच के लिए है पर्याप्त प्रभात खबर खास सहरसा. रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब 22 कोच की जगह 24 कोच की ट्रेन में सफर कर सकेंगे. इसके लिए जल्द ही सहरसा वाशिंग पिट का विस्तार होगा. रेलवे ने डिज़ाइन तैयार कर ली है. जो दूसरा वाशिंग पिट है, उसका 55 मीटर आगे दक्षिण दिशा से विस्तार किया जायेगा. इसके लिए एजेंसी भी तय कर दी गयी है. यहां बता दें कि सहरसा में यार्ड रिमॉडलिंग का काम तेजी से चल रहा है. नया जो दूसरा वाशिंग पिट तैयार है, रेलवे अब इसके विस्तार की तैयारी में है. ताकि 22 कोच की जगह अब 24 कोच की ट्रेन की वॉशिंग हो सके. इसकी जिम्मेदारी भी एएस बिल्डर एजेंसी को दी गयी है. जून 2027 तक का लक्ष्य दूसरे वाशिंग पिट का विस्तार 55 मीटर दक्षिण दिशा में आगे तक किया जाना है. जून 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में इसे पूरा कर देना है. यार्ड रिमॉडलिंग के प्रथम चरण में बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 को 212 मीटर आगे शिफ्टिंग का काम चल रहा है. इसके अलावा साथ में एप्रोच रोड का भी निर्माण कराया जा रहा है. क्या है मामला वर्तमान में सहरसा में दो वाशिंग पिट है. लेकिन दोनों वॉशिंग पीट में 22 कोच के रैक की वॉशिंग होती है. वॉशिंग के लिए 24 कोच की रैक के लिए जगह पर्याप्त नहीं है. ऐसे में सहरसा जंक्शन से 22 कोच की जगह 24 कोच की ट्रेन का परिचालन हो सके. इसके लिए रेलवे ने वॉशिंग पीट का विस्तार करने का निर्णय लिया है. ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ेगी. क्या होगा फायदा – यात्री कोच की संख्या बढ़ेगी – अधिक से अधिक यात्री ट्रेन में सफर कर सकेंगे – लंबी दूरी की ट्रेनों को मिलेगा फायदा – विस्तार के बाद फाटक संख्या 30 से पहले होगा एंडिंग सहरसा में वाशिंग होने वाली ट्रेन – सहरसा पटना राज्यरानी एक्सप्रेस सोमवार और शुक्रवार – सहरसा पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस सोमवार और शुक्रवार – सहरसा आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस गुरुवार और रविवार – सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस – सहरसा बांद्रा सुपरफास्ट साप्ताहिक प्रत्येक मंगलवार – सहरसा आनंद विहार साप्ताहिक प्रत्येक बुधवार जनसाधारण – सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक – सहरसा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 22 की जगह 24 कोच की होने वाली ट्रेन – 15510/09 सहरसा पटना राज्यरानी एक्सप्रेस – 15279/80 सहरसा आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस साप्ताहिक – 22913/14 सहरसा बांद्रा हमसफर सुपरफास्ट प्रत्येक मंगलवार – 19483/84 सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस ……………………………………………………………………………………… रिजर्व कंपार्टमेंट में सफर करते 9 गिरफ्तार सहरसा . सहरसा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सोमवार को जानकी एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें रिजर्व कंपार्टमेंट में अनधिकृत रूप से सफर करते 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. रेलवे एक्ट अधिनियम के तहत सभी पर कार्रवाई की गयी. यह स्पेशल अभियान सहरसा पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव की निर्देशन में चलाया गया. रेलवे सुरक्षा बल सहरसा के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह चेकिंग अभियान खबर लिखे जाने तक जारी था.
22 की जगह अब 24 कोच की चलेगी लंबी दूरी की ट्रेन
22 की जगह अब 24 कोच की चलेगी लंबी दूरी की ट्रेन
