आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम के तहत कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम के तहत कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू

प्रतिभागियों में जीविका दीदियां व उनके परिवार के सदस्य हैं शामिल सहरसा . प्रोजेक्ट उन्नति के लाभुकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया. इस मौके पर आरसेटी निदेशक उमेश पासवान, मनरेगा के डीपीओ नीरज कुमार, जीविका के जॉब मैनेजर राकेश रंजन, संकाय सदस्य राहुल कुमार, राजीव कुमार एवं जेआरपी अंजली कुमारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा. जिसमें जिले के प्रोजेक्ट उन्नति के 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इन प्रतिभागियों में जीविका दीदियां एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं. जो इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कृषि उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. इसमें स्वरोजगार के अवसर, कृषि आधारित व्यवसाय, अनुसंधान, उत्पादन, विपणन, प्रबंधन से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया जायेगा. इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें अपना व्यवसाय शुरू कर सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सक्षम बनाना है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है. जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें एवं अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें. यह पहल ना केवल महिलाओं एवं उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा. बल्कि क्षेत्र में रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >