19 घर जले, झुलसने से दो बच्चों की मौत

वीरपुर(सुपौल) : बसंतपुर प्रखंड के कुशहर पंचायत स्थित घोड़ा घाट टोले में शुक्रवार की दोपहर अगलगी में 19 घर जल गये. वहीं गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि सूचना मिलने के बाद बलुआ बाजार […]
वीरपुर(सुपौल) : बसंतपुर प्रखंड के कुशहर पंचायत स्थित घोड़ा घाट टोले में शुक्रवार की दोपहर अगलगी में 19 घर जल गये. वहीं गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी.
स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि सूचना मिलने के बाद बलुआ बाजार थानाध्यक्ष सुरेश राम छोटी दमकल लेकर पहुंचे थे. लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. यह घटना उस वक्त घटित हुई जब टोले के अधिकांश पुरुष सदस्य पास के मसजिद में जुमे की नमाज अदा करने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




