भवन निर्माण करने वाले मजदूर की हुई मौत

Published at :12 May 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
भवन निर्माण करने वाले मजदूर की हुई मौत

सहरसा सिटी : पूरब बाजार स्थित एक होटल के बगल में निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले एक मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में बुधवार को मौत हो गयी. मृतक भीम मंडल भागलपुर जिले के नारायणपुर खरीक का रहने वाला था. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पुअनि उमाकांत उपाध्याय को पुलिस बल […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : पूरब बाजार स्थित एक होटल के बगल में निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले एक मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में बुधवार को मौत हो गयी. मृतक भीम मंडल भागलपुर जिले के नारायणपुर खरीक का रहने वाला था. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पुअनि उमाकांत उपाध्याय को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक भीम मंडल नवनिर्मित भवन में ठेकेदार मो अनवर के साथ मजदूरी का काम करता था. बुधवार को काम बंद था. ठेकेदार साइड देखने आया था. अचानक उसकी नजर वहां गिरे मजदूर पर पड़ी. हल्ला होने पर लोगों की भीड़ जुट गयी. ठेकेदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. मृतक के शरीर पर कई जगह करंट लगने का निशान है. लोगों ने बताया कि मामले की जानकारी उसके परिवार को दे दी गयी है. मौत के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन