ईंट, सीमेंट और छड़ सब महंगे

सहरसा : अमूमन इन दिनों में मकान निर्माण का काम परवान पर चढ़ जाता था, लेकिन इस बार कंस्ट्रक्शन शुल्क व भवन निर्माण की सामग्रियों की बढ़ी कीमतों से बजट जवाब दे रहा है़ बिल्डिंग मेटेरियल के दुकानदार से लेकर ठेकेदार, आर्किटेक्ट व इंजीनियर से माथापच्ची की जा रही है़ खासकर ओडीएफ योजना के तहत […]
सहरसा : अमूमन इन दिनों में मकान निर्माण का काम परवान पर चढ़ जाता था, लेकिन इस बार कंस्ट्रक्शन शुल्क व भवन निर्माण की सामग्रियों की बढ़ी कीमतों से बजट जवाब दे रहा है़ बिल्डिंग मेटेरियल के दुकानदार से लेकर ठेकेदार, आर्किटेक्ट व इंजीनियर से माथापच्ची की जा रही है़ खासकर ओडीएफ योजना के तहत गांव-गांव में बन रहे शौचालय निर्माण व प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर भी यह व्यापक असर डाल रहा है. मेटेरियल सप्लायर विनोद भगत कहते है
कि मंदी के दौर से गुजर रहे प्रॉपर्टी बाजार पर एक बार फिर काले बादल मंडराने लगे हैं. भवन निर्माण सामग्री की कीमतों ने मकान बनाने वालों की मुसीबतें बढ़ा दी है़ं जीएसटी के चलते सीमेंट से लेकर बालू, गिट्टी सभी में इजाफा हुआ है़ नतीजा बिल्डिंग मेटेरियल की आसमान छूती कीमतों की वजह से अब कोसी क्षेत्र में खुद के मकान के सपने को पूरा करना पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो गया है़
इधर लाइसेंस को लेकर खनन विभाग द्वारा की गयी छापेमारी के बाद जिले के तीन दर्जन से अधिक डिपो बंद हो चुके है. दर्जनों दुकानदार पर विभाग द्वारा की प्राथमिकी की वजह से खुलने वाली दुकानें मनमर्जी से मूल्य भी तय कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




