जलस्तर बढ़ा, तो धंस सकता है ट्रैक

सिमरी (सहरसा) : नेपाल के तराई इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कोसी नदी के जल-स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. रविवार को कोसी का डिस्चार्ज एक लाख 92 हजार क्यूसेक रहा. इससे अगले एक-दो दिनों में कोसी के जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी. इस वजह से फनगो हॉल्ट के […]
सिमरी (सहरसा) : नेपाल के तराई इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कोसी नदी के जल-स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. रविवार को कोसी का डिस्चार्ज एक लाख 92 हजार क्यूसेक रहा. इससे अगले एक-दो दिनों में कोसी के जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी. इस वजह से फनगो हॉल्ट के समीप ट्रैक धंसने का डर आसपास के ग्रामीणों को सता रहा है.
बीते पांच दिनों से कोसी बराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी का प्रकोप फनगो हॉल्ट के निकट स्थित कटाव स्थल पर दिखना शुरू हो गया है. फनगो हॉल्ट के निकट स्पर संख्या छह और सात के बीच हुए जबरदस्त कटाव के बाद रेलवे की ओर से लगाये गये बोल्डर पर पानी फैलने लगा है. वहीं जलस्तर यूं ही बढ़ता रहा तो उम्मीद लगायी जा रही है कि अगले एक सप्ताह में ट्रैक और पानी की दूरी ना के बराबर रह जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




