विभिन्न हादसे में महिला समेत तीन घायल

बड़हरा-धमदाहा मुख्यमार्ग पर

प्रतिनिधि, बीकोठी.बड़हरा-धमदाहा मुख्यमार्ग पर जयनगरा पंचवटी के समीप पेड़ की छाया में बैठी महिला को बाइक ने धक्का मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बाइक सवार बड़हराकोठी की ओर से धमदाहा की ओर जा रहा था. घायल महिला की पहचान सुमित्रा देवी पति स्व गोविंद मंडल साकिन जयनगरा पंचवटी थाना बड़हरा के रूप में की गयी. पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया गया.वहीं दूसरी घटना बड़हरा-धमदाहा मुख्यमार्ग में ठाढ़ी स्कूल के समीप हुई जहां दो बाइक की टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जख्मी हो गये. जख्मी दोनों युवक का पीएचसी में इलाज चल रहा है. इलाज चल रहे दोनों युवक सुमन कुमार पिता वनारसी सिंह एवं अमन कुमार पिता सदानंद मेहता दोनों साकिन बालूटोल थाना रघुवंशनगर जिला पूर्णिया निवासी हैं.वहीं दूसरा बाइक सवार मौका देख गाड़ी लेकर फरार हो गया. फोटो. 26 पूर्णिया 25- घायल महिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >