पुलिया टूट जाने से प्रखंड से सीधा संपर्क भंग

पुरानागंज पंचायत

बायसी. प्रखंड के पुरानागंज पंचायत के जलकरिया पुलिया टूट जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. ग्रामीण मोहम्मद जुबेर का कहना है कि जलकरिया पुलिया बायसी प्रखंड के सुगवा महानंदपुर पंचायत एवं कटिहार जिला को भी जोड़ती है .अभी यह पुलिया टूट जाने से लोगों को काफी घूम कर सुगवा पंचायत जाना पड़ता है . ऐसे तो यह पुलिया पिछले साल ही बैठ गयी थी .मगर यह साल पूरी तरह से टूट गयी . अब इस पर आवागमन नहीं हो पाएगा. जलकारिया पुलिया मुख्यमंत्री सड़क पर बनी हुई है .इस पुलिया होकर पुरानागंज से सुगवा महानंदपुर पंचायत की दूरी काफी घट जाती है. पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद मोकर्रम का कहना है कि इस जगह पर पानी का बहाव काफी तेज होता है , जिस कारण यहां छोटी पुलिया नहीं टिक पाती है. यहां पर बड़े पुल की जरूरत है . फोटो. 31 पूर्णिया 22- टूटा पुलिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >