मायके गई थी पत्नी, घर में अकेले था सूरज, पंखे से लटका मिला शव

Patna News: राजधानी पटना से खबर है जहां आलमगंज और दीदारगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर युवकों के फंदे से लटके शव बरामद हुए हैं। इन घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Patna News: राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को युवक के फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा.

सूरज प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे

आलमगंज थाना क्षेत्र के बाग भूप सिंह लेन मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले देवेंद्र साव के 40 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार का शव कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला. सूरज प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करते थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय वह घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं.

कमरे से दुर्गंध आने पर हुई घटना की जानकारी

आलमगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की है. शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि घटना लगभग दो दिन पहले हुई होगी. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना स्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Ranjan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >