पटना एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार, सेना की फर्जी आईडी और आतंकी संगठनों से जुड़े डॉक्युमेंट्स बरामद

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के पास शनिवार को एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके पास से सेना और गृह मंत्रालय के फर्जी आईडी, इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े दस्तावेज और पाकिस्तानी झंडे वाले फोटो बरामद हुए हैं.

Patna Airport: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान वैशाली निवासी शिवम शर्मा उर्फ शिवम कुमार के रूप में हुई है. युवक के पास से भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र, गृह मंत्रालय का फर्जी आईडी, इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े दस्तावेज और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

फोन में मिले पाकिस्तानी झंडा लिए व्यक्तियों की फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, युवक के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी झंडा लिए व्यक्तियों की फोटो भी मिले हैं. प्रारंभिक पूछताछ के बाद पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी आईबी और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है.

शिवम शर्मा को पुलिस ने भेजा जेल

त्योहारों के सीजन और बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के कारण हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा पहले से ही कड़ी कर दी गई है. ऐसे में एक संदिग्ध व्यक्ति का एयरपोर्ट पर पकड़ा जाना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल पुलिस ने शिवम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसके पास फर्जी आईडी कार्ड कहां से आए और उसका किसी आतंकी संगठन से कोई प्रत्यक्ष संबंध है या नहीं. शुरुआती स्तर पर इस घटना ने पटना समेत पूरे बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. पूछताछ और जांच के बाद ही इस युवक की असली मंशा और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी साफ हो पाएगी.

Also Read: Bihar News: बिहार में भाजपा के बड़े नेता की गाड़ी पर हमला, उग्र भीड़ ने बरसाई लाठियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >