मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों के यात्रियों के लिए खुशखबरी, उधना-हसनपुर रोड के बीच दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना से हसनपुर रोड के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे बिना रिजर्वेशन यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने खास कदम उठाया है. अब सूरत के उधना जंक्शन से हसनपुर रोड के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे खासकर उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

कब से कब तक चलेगी ट्रेन

पश्चिम रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड अनारक्षित स्पेशल 5 अप्रैल से 28 जून तक हर रविवार को चलेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर रोड–उधना स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.

बिना रिजर्वेशन सफर की सुविधा

इस स्पेशल ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें केवल जनरल कोच लगाए जाएंगे. यानी यात्री बिना किसी रिजर्वेशन के सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे. इससे खासकर मजदूर, छात्र और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

समय और रूट की पूरी जानकारी

यह ट्रेन उधना जंक्शन से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:00 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन रात 9:45 बजे हसनपुर रोड से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दानापुर रेलवे स्टेशन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन और बक्सर रेलवे स्टेशन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इससे इस पूरे रूट के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत, रखी नई मांग

रेलवे के इस फैसले का स्थानीय यात्रियों ने स्वागत किया है. खासकर समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के लोगों को इससे राहत मिलेगी, क्योंकि अभी तक इस रूट से सूरत के लिए सीधी ट्रेन नहीं थी. हालांकि यात्रियों ने रुसेरा घाट स्टेशन पर भी ठहराव देने और इस सेवा को नियमित ट्रेन बनाने की मांग की है.

Also Read: LPG संकट ने छीनी बिहार के मजदूरों की रोजी-रोटी, ट्रेनों में धक्के खाकर लौट रहे घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >