कैंपस : बेटियां जैसी बनेंगी समाज भी वैसा ही बनेगा : डॉ प्रियंका नारायण

शहर के शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से बुधवार को बालिका शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना

शहर के शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से बुधवार को बालिका शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का उद्घाटन पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ प्रियंका नारायण ने किया. इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां समाज की धरोहर हैं. बेटियां जैसी बनेंगी, वैसा ही समाज बनेगा. उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है. बेटियां समाज की आन, बान और शान हैं. उन्होंने बालिकाओं द्वारा उठाये गये प्रश्नों को बड़े ही सहजता के साथ समाधान किया. अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने किया. मौके पर बालिका शिक्षा प्रमुख आचार्या सीमा सिंह भी मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >