Smart Meter प्रक्रिया के दौरान तेजस्वी यादव सरकार में थे, तब क्यों नहीं बोले, JDU का पलटवार

Smart Meter: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि देश के दूसरे राज्यों में जो बिहारी स्मार्ट मीटर की मार झेल रहे हैं वहां प्रतिकार करने कब जायेंगे.

Smart Meter: बिहार में प्रीपेड मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है. आज राजद ने पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के विरोध प्रदर्शन किया. राजद का कहना है कि सरकार इस योजना के माध्यम से गरीबों को लूट रही है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्मार्ट मीटर को लेकर 13 सवाल पूछा. अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सवाल पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि, प्रीपेड मीटर लगाने वाला बिहार न पहला राज्य है और न अंतिम. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दुबई प्रवास कर हैं. दुबई में भी प्रीपेड मीटर लगा हुआ है. उसे उखाड़ कर ले आइए और कार्यकर्ताओं को दिखाइए और बताइए कि वहां भी लगा हुआ था.

जुबान बंद क्यों थी

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि देश के केरल राज्य में 100 फीसदी घरों में प्रीपेड मीटर लगा हुआ है. तमिलनाडु में 93 फीसदी घरों में, पंजाब के 76 फीसदी घरों में प्रीपेड मीटर लगा हुआ है. इसमें वहां रह रहे बिहारी लोगों के घर भी शामिल हैं. इन राज्यों में जो बिहार के रहने वाले लोग प्रीपेड मीटर के आर्थिक मार को झेल रहे हैं, ऐसे में आप कब इन राज्यों में प्रतिकार के लिए जाइएगा. जब ये प्रकिया तैयार की जा रही थी, तो आप सत्ता के साझेदार थे. उस समय आपकी जुबान खामोश क्यों रहती थी.

तेजस्वी ने दागे थे कई सवाल

बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा था कि, बिहार में स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट चीटर लगा दिया गया है. स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी हो रही है और इसकी वजह से उपभोक्ताओं को अध‍िक बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं राजद के बिहार चीफ जगदानंद सिंह ने बिजली बिल विवाद पर भाजपा और जदयू की आलोचना करते हुए दावा किया कि वह केवल एक कमरे में रहते हैं, यही वजह है कि उनका बिजली बिल कम आता है. मेरा जीवन साधारण है. मैं दो कमरों का बिजली बिल नहीं चुका सकता. मैं एक कमरे में रहता हूं. मैं केवल एक कमरे का खर्च ही उठा सकता हूं. इससे पहले, भाजपा और जदयू ने कहा था कि स्मार्ट मीटर के कारण सिंह के बिजली बिल में 17 प्रतिशत की कमी आई है.

इसे भी पढ़ें: दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी दर में हुआ इजाफा

JDU leader: ट्रेन की चपेट में आने से जदयू नेता की मौत, मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >