Bihar Politics: 'पांच-पांच विभागों के मुखिया होने के बावजूद कुछ नहीं किया', बीजेपी सांसद ने तेजस्वी यादव पर साधा जमकर निशाना

Bihar Politics: संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं. उन्हें बिहार की जनता मौका नहीं देगी.

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के चुनावी दावे और नारों को लेकर जमकर निशाना साधा है. माई बहिन योजना को लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि जब तेजस्वी यादव को सरकार में रहने का मौका मिला था तो अपने कार्यकाल की पांच उपलब्धि भी वह नहीं बता पाए थे. पांच-पांच विभागों के मुखिया होने के बावजूद भी उन्होंने जनता के लिए क्या कुछ किया है, यह भी जनता को बताने की जरूरत है.

राजद झूठ और प्रपंच का ढकोसला है- संजय

सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “हर कोई जानता है कि राष्ट्रीय जनता दल ने केवल झूठ, प्रपंच और ढकोसला की राजनीति की है. तेजस्‍वी यादव डेढ़ साल उपमुख्यमंत्री रहे मगर आज तक उन्होंने एक शब्द नहीं बोला कि ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए कितनी सड़कें उन्होंने बनवाई, आज तक एक शब्द नहीं बोला कि पर्यटन के क्षेत्र में उस डेढ़ साल में क्या कार्य हुए हैं. आज तक एक शब्द नहीं बोला कि नगर विकास में उनकी क्या उपलब्धि रही है. उन्होंने यह बता दिया कि जो पूर्व परंपरा थी, उसी का वह पालन करते आए हैं और इसीलिए उन्हें इस सरकार से जाना पड़ा.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमीन पर उतारना पड़ता- बीजेपी सांसद

संजय जायसवाल ने कहा, “केवल घोषणाओं से काम नहीं चलता, जमीन पर उतारना पड़ता है. उन्हें मौका मिला था और वह एक साधारण योजना भी जमीन पर नहीं उतार सके. डेढ़ साल तक ग्रामीण विकास की सारी सारी सड़कें बन जाती. आज उनके हटने के बाद इस जिले में दो सौ से ज्‍यादा ग्रामीण विकास की सड़कों का निर्माण हो रहा है. सीएम नीतीश कुमार लगातार बहुत मेहनत से बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम दो सौ से ज्‍यादा सीटें विधानसभा चुनाव में ले जाएंगे.”

तेजस्‍वी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “उन्हें अपने पिता से पूछना चाहिए कि आप लोगों ने चपरासी की नौकरी के लिए जमीनें क्यों लिखवाई? उनको अपने पिता से यह पूछकर जवाब जनता को बताना चाहिए कि किस परिस्थिति में उनके पिता ने एक चपरासी की नौकरी के लिए गरीबों की जमीन लिखवाई. अगर वह उसके बाद वह कुछ बोलेंगे, तो ज्‍यादा अच्छा रहेगा.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: महुआ सीट पर मचे घमासान के बीच तेज प्रताप ने दी चेतावनी, बोले- जो पद का लोभी है वो रोएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >