विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पटना जिले के मनेर प्रखंड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में असामाजिक तत्वों के उत्पात से शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है. प्रधानाध्यापक ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. असामाजिक तत्व विद्यालय में तोड़फोड़ और गंदगी फैला रहे हैं.

Patna News : पटना जिले के मनेर प्रखंड स्थित शेरपुर के प्राथमिक विद्यालय, जंगली महादेव में असामाजिक तत्वों के लगातार उत्पात से शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है. मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने मनेर थाना एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

तीन विद्यालय एक ही परिसर में संचालित

प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक ही परिसर में प्राथमिक विद्यालय जंगली महादेव, प्राथमिक विद्यालय दोस्त नगर मुसहरी तथा उत्क्रमित विद्यालय दोस्त नगर संचालित हैं. इसके बावजूद विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का लगातार जमावड़ा लगा रहता है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तोड़फोड़ और शरारत से बढ़ी परेशानी

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि असामाजिक तत्व कभी विद्यालय के ताले में फेवीक्विक डालकर उसे जाम कर देते हैं तो कभी चहारदीवारी फांदकर शौचालय में तोड़फोड़ करते हैं और बल्ब खोलकर ले जाते हैं. इतना ही नहीं, विद्यालय के रास्ते पर शौच कर दिए जाने से छात्रों एवं शिक्षकों को आवागमन में भी कठिनाई होती है.

सुरक्षा व्यवस्था की मांग

प्रधानाध्यापक ने पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने तथा शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित बनाए रखने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >