Video: रोहिणी आचार्य ने शेयर किया चिराग पासवान का डांस वीडियो, कहा- खुद करें तो रासलीला और...

Chirag Paswan: तेज प्रताप यादव के होली पर कॉन्स्टेबल को नचाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. एनडीए नेताओं ने इस पर आरजेडी को घेरा, तो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वे सुरक्षा बलों के जवानों के साथ डांस कर रहे हैं.

Chirag Paswan: होली के मौके पर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव द्वारा एक कॉन्स्टेबल को नचाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एनडीए ने इसे मुद्दा बनाते हुए आरजेडी पर निशाना साधा है, वहीं अब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे सुरक्षा बलों के जवानों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

रोहिणी आचार्य का तीखा वार

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाया, लिखा, “खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले इस शख्स के साथ जमकर ठुमके लगा रहे सुरक्षा-कर्मियों को भी सस्पेंड किया जाएगा क्या? अजब दस्तूर, विरोधाभासी चरित्र है भाजपा, उसके गठबंधन के साथियों और भाजपा की पोसुआ मीडिया का. खुद करें तो रासलीला और दूसरों के करने पर लाल-पीला!”

आरजेडी ने भी किया हमला

आरजेडी ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से चिराग पासवान के डांस का वीडियो शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा, “और नाचने वाले इन अंगरक्षकों को प्रमोशन दे दिया गया है!”

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

शक्ति सिंह यादव बोले- दोहरा रवैया क्यों?

आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने भी गोदी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा, “तेज प्रताप करें तो गुंडई और उनके मालिक करें तो संस्कार? बुरा न मानो होली, लेकिन बुराई न फैलाओ!” तेज प्रताप यादव के डांस विवाद के बाद अब एनडीए बनाम आरजेडी की जुबानी जंग और तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गर्मा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >