आरा वालों के लिए खुशखबरी, बिहार से होकर दौड़ेंगी 5 अमृत भारत ट्रेनें, CCTV और मॉडर्न टॉयलेट से होगी लैस

Amrit Bharat Train: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. आधुनिक सुविधाओं से लैस 5 नई अमृत भारत ट्रेनें 17 और 18 जनवरी से अलग-अलग रूटों पर दौड़ेंगी. जिससे सफर आरामदायक, सुरक्षित और आसान होगा.

Amrit Bharat Train: इंडियन रेलवे ने पूर्व मध्य रेल को बड़ा गिफ्ट दिया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 नई अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है. ये ट्रेनें 17 और 18 जनवरी से अलग-अलग मार्गों पर चलेंगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस इन ट्रेनों के शुरू होने से न सिर्फ सफर आरामदायक होगा, बल्कि प्रमुख रेल रूट्स पर आवागमन भी पहले से अधिक आसान हो जाएगा.

यात्रियों को सफर के दौरान क्या-क्या मिलेगी सुविधा?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत ट्रेनें खास तौर पर यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं. इनमें बेहतर और आरामदायक सीटें, हाई क्वालिटी की लाइटिंग, मॉडर्न टॉयलेट, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे और बेहतर सुरक्षा इंतजाम उपलब्ध कराए गए हैं.

इसके अलावा कोचों में शोर और कंपन को कम करने की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भी थकान कम महसूस होगी.

लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा

इन ट्रेनों के परिचालन से खासकर रोज सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों, कामकाजी लोगों और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. समय की बचत होगी और भीड़भाड़ की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी.

17 जनवरी से पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

सबसे पहले 17 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से चलेगा. यह ट्रेन कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए पनवेल पहुंचेगी.

18 जनवरी से चार नई अमृत भारत ट्रेनें

18 जनवरी 2026 से चार और अमृत भारत ट्रेनें शुरू होंगी.

  • हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस, जो दुर्गापुर-आसनसोल, धनबाद, गया और डीडीयू होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी.
  • सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस, जो दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, पटना और डीडीयू के रास्ते बनारस जाएगी.
  • डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस, जो कटिहार, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए गोमतीनगर पहुंचेगी.
  • कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस, जो कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर और सोनपुर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी.

रेलवे का मानना है कि इन पांच नई अमृत भारत ट्रेनों के शुरू होने से पूर्व मध्य रेल के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का नया अनुभव मिलेगा. इसके साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

Also Read: क्या कांग्रेस में होगी टूट? दही-चूड़ा भोज के बहाने गरमाई बिहार की राजनीति, सांसद अखिलेश सिंह ने किया क्लियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >