Prashant Kishor: अमित शाह के दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले - चुनाव तक मोदी और अमित शाह को सिर्फ दिखेगा बिहार

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में चुनाव हैं, इसलिए नवंबर तक अमित शाह और पीएम मोदी जी का सिर्फ बिहार प्रेम ही दिखेगा.

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौरे पर आज रविवार को कटिहार पहुंचे हुए है. कटिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में चुनाव हैं, इसलिए नवंबर तक अमित शाह और पीएम मोदी जी का सिर्फ बिहार प्रेम ही दिखेगा. अब चुनाव तक हर केंद्रीय योजना का शिलान्यास बिहार से होगा, किसान सम्मान निधि का पैसा भी बिहार से भेजा जाएगा. अब चुनाव तक बिहार का गौरवशाली इतिहास ही दिखेगा, लेकिन मोदी जी का ये प्रेम सिर्फ़ चुनाव तक ही दिखेगा.

अमित शाह के बिहार दौरे पर PK का तंज

पीएम मोदी और अमित शाह सिर्फ़ वहीं कैंप करते हैं, जहां चुनाव होते हैं. अभी बिहार में चुनाव हैं, इसलिए बिहार उसके बाद मोदी शाह का बंगाल और तमिलनाडु के प्रति प्रेम दिखेगा. इसके साथ ही अमित शाह को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए क्या किया हैं. अमित शाह को बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में NDA सरकार ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं.

PK ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर योगी पर किया हमला

प्रशांत किशोर ने बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में चल रही ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी जी की पूरी राजनीति हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर चलती है. उनकी पूरी सरकार मुसलमानों को डराने और हिंदुओं को लड़ाने के विचार पर चलती है. प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी और बिहार में फर्क है. बिहार में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग लंबे समय से मिलजुल कर रहते आ रहे हैं, इसलिए बिहार में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. यहां कुछ लोग धर्म के नाम पर मुसलमानों को डरा सकते हैं, लेकिन यहां के इतिहास में कभी हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण नहीं हुआ है.

Also Read: Bihar Politics : ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’, सीएम नीतीश ने गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >