पीएम ने दिखा दिया, यह है नया भारत : दिलीप

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की.

पटना. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा की.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत साहस ने ऑपरेशन सिंदूर से दिखा दिया कि यह नया भारत है, जो दूसरे के घरों में घुसकर मारता है.डॉ जायसवाल ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद महिलाओं ने जब पीएम मोदी और रक्षा राजनाथ सिंह से पूछा था कि हमारी मांग की सिंदूर का हिसाब और जवाब कब मिलेगा? आज इसी सिंदूर का जवाब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दे दिया है.उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.इस ऑपरेशन से साफ दिख रहा है कि भारत आंतकवादियों को मिट्टी में मिलाना शुरू कर दिया है.उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का यह नया भारत सहने को तैयार नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >