Patna News: कमजोर बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए समर कैम्प का होगा संचालन : बीईओ

बिक्रम के पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में समर कैम्प के सफल संचालन को लेकर बीईओ रविकांत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. वर्ग 5 और 6 के कमजोर बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने पर जोर दिया गया. शिक्षकों को एफएलएन आधारित शिक्षण विधियों और गुणवत्तापूर्ण संचालन के निर्देश दिए गए.

Patna News: (रवि प्रकाश की रिपोर्ट) समग्र शिक्षा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में वर्ग 5 एवं 6 के कमजोर बच्चों को भाषा और गणित में निर्धारित न्यूनतम दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा. इसके सफल संचालन को लेकर सोमवार को पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रविकांत शर्मा ने की.

एफएलएन के तहत शिक्षण विधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में उपस्थित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए प्रखंड स्तरीय नोडल शिक्षक अमितेश कुमार ने एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) से संबंधित दिशा-निर्देशों एवं समर कैम्प की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाने के लिए खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों और व्यवहारिक शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की.

गुणवत्ता और परिणाम आधारित संचालन पर दिया गया जोर

इस अवसर पर नीरज कुमार कमल ने समर कैम्प के प्रभावी एवं सफल संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि समर कैम्प को गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रह जाए.

शिक्षकों ने लिया समर कैम्प को सफल बनाने का संकल्प

बैठक के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों ने समर कैम्प को धरातल पर सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया. मौके पर कृष्णकांत, राजीव तिवारी, मनोज कुमार, अमरेश कुमार, तरुण कुमार, अली अतहर एवं डॉ. साधना सहित प्रखंड के सभी संकुल समन्वयक, व्यवस्थापक, प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन की दौड़ शुरू, प्रवेश परीक्षा से तय होगा बीए और बीएससी ऑनर्स में दाखिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >